हम कैसे verify करते हैं

यहाँ हर आँकड़ा 5 पड़ावों से गुज़रता है:

1. SOURCE

केवल आधिकारिक publications — MCC और राजस्थान counselling board की PDF। कोई aggregator नहीं, कोई सुनी-सुनाई नहीं।

2. IMPORT

हर publication का हर आँकड़ा digital रूप में, checksum के साथ दर्ज होता है; मूल PDF हमेशा सुरक्षित रहती है।

3. VALIDATE

Automated जाँचें: totals, duplicates, असंभव values। कोई भी गड़बड़ मिलते ही पूरा batch रुक जाता है — आधा-अधूरा data कभी आगे नहीं बढ़ता।

4. VERIFY

इंसानी सत्यापन: अनुभवी counsellor मूल PDF से मिलान करता है।

5. PUBLISH

केवल verified data ही public होता है। हर आँकड़ा आधिकारिक counselling documents से लिया गया है, और हर आँकड़े के साथ उस document का नाम और page number दर्ज रहता है — ताकि आप ख़ुद authority की site पर मिला सकें।

जहाँ भरोसा कम हो, हम खुद बताते हैं

अगर किसी cutoff के पीछे सिर्फ़ 1-2 allotments हैं, तो हम n की संख्या दिखाकर खुद आगाह करते हैं। यही ईमानदारी हमारी पहचान है।

हम PDF ख़ुद क्यों नहीं दिखाते

हम आपको document का नाम और page number देते हैं, PDF file नहीं। वजह सीधी है: MCC पुराने साल के documents अपनी site से हटा देता है, और हमारे पास कई साल का जो संग्रह है वह दोबारा नहीं बनेगा। पर भरोसे के लिए आपको file की ज़रूरत नहीं — यह जानना काफ़ी है कि आँकड़ा किस document के किस पन्ने से आया, और वही आप authority की site पर मिला सकते हैं।